नवाबगंज: एमएलसी लाल जी निर्मल ने देवा नगर पंचायत का दौरा किया, SIR अभियान की ग्राउंड रिपोर्ट ली, 99% संपर्क कार्य पूरा बताया
नगर पंचायत देवा में आज भाजपा उत्तर प्रदेश के एमएलसी लाल जी निर्मल ने क्षेत्रीय दौरा किया। उन्होंने पार्टी के SIR अभियान—सेवा, संपर्क और समर्थन—की ग्राउंड रिपोर्ट का जायजा लिया। एमएलसी निर्मल ने बूथ नंबर 67, 68, 72, 73, 74 और 75 पर पहुंचकर संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और लाभार्थी संपर्क अभियान की समीक्षा की।