कैराना: कैराना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में महिला समेत चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर, रेफर किया गया
Kairana, Shamli | Sep 11, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड पर गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल के निकट नगरपालिका के वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण बाइक सवार दिलशाद निवासी बरला छपार जनपद मुजफ्फरनगर व आमना निवासी माधोपुर रुड़की उत्तराखंड घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। इसके अलावा हादसे में दो घायल हुए।