कोरबा: हाइवे पर मृत मवेशियों को सड़क पर रखकर वाहन चालकों से अवैध वसूली, असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद
Korba, Korba | May 31, 2026 भारतमाला की निर्माणाधीन उरगा -बिलासपुर मार्ग पर असामाजिक तत्वों का आतंक जारी है। एनएचएआई नहीं का टोल भले ही अभी चालू नहीं हुआ हो लेकिन इस मार्ग से सुगमता से कम समयावधि में बिलासपुर – रायपुर जाने वाले वाहन चालकों को दबंगों का टेरर टैक्स जरूर देना पड़ रहा है।रविवार को तो हद ही हो गई ,दबंगों ने मृत मवेशियों को मार्ग पर रखकर वाहन चालकों से मनमाना वसूली की.