भांडेर: ग्राम खिरिया फैजुल्ला व तेन्ड़ोंत के बीच पुरानी रंजिश में बाइक सवार 3 लोगों ने युवक को मारी गोली, युवक घायल
Bhander, Datia | Aug 14, 2025 गोंदन थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया फैजुल्ला व तेन्ड़ोंत के बीच रास्ते में बुधवार रात्रि में बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को गोंदन पुलिस के द्वारा बुधवार की रात्रि में 11 बजे इलाज के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद दतिया जिला अस्पताल रेफर किया गया है।