धमदाहा: फर्जी आधार-पासपोर्ट की शिकायत पर प्रशासन ने लिया एक्शन, एसडीएम-एसडीपीओ ने की छापेमारी
धमदाहा :- फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट बनाए जाने की शिकायत को लेकर धमदाहा अनुमंडल प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अनुपम और एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने बुधवार को भवानीपुर थाना क्षेत्र के गोंदवारा पतकेली पंचायत अंतर्गत शेखपुरा में संचालित ऑनलाइन सेंटरों और सीएसपी केंद्रों पर सघन जांच अभियान चलाया।