गुन्नौर: गांव ईसमपुर डांडा के समीप अनियंत्रित बाइक आवारा पशु से टकराई, एक की मौत और दो घायल
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के नरौरा जुनावई लिंक मार्ग पर गांव ईसमपुर डांडा के समीप शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अनियंत्रित बाइक आवारा पशु से टकरा गई। इस हादसे में जनपद बुलंदशहर के रामघाट थाना क्षेत्र के गांव रामघाट निवासी रामसरन शर्मा की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे बबलू शर्मा और सत्यम शर्मा घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा ।