गोवर्धन: किसान के बेटे निर्भय चौधरी बने इनकम टैक्स ऑफिसर, गोवर्धन के विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत
कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो, तो साधारण परिवार का बेटा भी आसमान छू सकता है। गोवर्धन क्षेत्र के एक छोटे से गाँव बोरपा के रहने वाले निर्भय चौधरी ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। निर्भय ने अपनी मेहनत के दम पर इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर न सिर्फ अपने पिता का सिर फख्र से ऊँचा किया है, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।