हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मौहल्ला कडच्छ से वाद संख्या 770/2022 का पकड़ा वारंटी
पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार चल रहा वारंटी आखिरकार ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मौहल्ला कडच्छ से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। वारंटी छोटन शाह ज्वालापुर पुलिस को अपने ही घर में छिपा हुआ मिला। घर की घेराबंदी करके ज्वालापुर पुलिस ने वारंटी को वाद संख्या 770/2022 में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।