हरिद्वार: सोमवती अमावस्या पर रात 8 बजे तक सवा 6 लाख श्रद्धालू पहुंचे हरकीपौड़ी, पुलिस ने जारी किए आंकड़े
सोमवती अमावस्या के मौके पर रात 8 बजे तक सवा 6 लाख श्रद्धालू हरकीपौड़ी पहुंचे। सोमवार देर रात पुलिस प्रशासन ने आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि पूरे मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था इस दौरान चाक चौबंद की गई थी। भारी भीड़ के चलते चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। पूरे मेला क्षेत्र को 14 जोन और 39 सेक्टर में बांट कर स्नान सकुशल संपन्न कराया गया।