कस्तूरबा विद्यालय में बड़ी लापरवाही!
भोजन में मिली छिपकली,
6 छात्राएं बीमार, 4 की हालत गंभीर होने पर मोतिहारी रेफर
संग्रामपुर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार की रात कथित तौर पर छात्राओं के भोजन में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। भोजन करने के बाद छह छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पेट दर्द, उल्टी और बेचैनी की शिकायत पर सभी को तत्काल पीएचसी संग्रामपुर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने मेनिका कुमारी, शिल्पी कुमारी, जाहाना खातून और रागिनी कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया, जबकि दो अन्य छात्राओं का इलाज जारी है।
घटना के बाद भोजन की गुणवत्ता, रसोई की स्वच्छता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि —
भोजन की गुणवत्ता की निगरानी कौन कर रहा था?
क्या भोजन परोसने से पहले किसी ने जांच की थी?
इतनी गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मियों पर कार्रवाई कब होगी?
स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
#champaranfirstnews #chakianew #motiharinews #amiteshkumar #biharnews #ranita #news18biharjharkhand #bihareksoch #motiharipolice #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice #motihari #motiharisp #SSB #ssbmotihari #nepal #nepalnews #NepaliNewsToday #NepalPolitics #IndoNepalBorder #IndoNepal #Internacional #international #InternationalNews #international #internationalrelations #BMW #MangalPandey #helthdipartmentbihar