बीकानेर: पृथ्वी दिवस पर डूंगर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर के भूविज्ञान विभाग व जियोलॉजी एलुमनाई सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा परिसर में वृक्षारोपण किया। स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर आशुभाषण प्रतियोगिता में जलवायु परिवर्तन व संसाधन संरक्षण पर विचार रखे गए। का