हसनपुर: शाहपुर में विवाहिता की मौत पर रहरा मार्ग पर शव रखकर लगाया जाम, तोड़फोड़ के मामले में महिला सहित 3 गिरफ्तार
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कलां गांव में विवाहिता पिंकी की संदिग्ध मौत के बाद उपजा विवाद अब बेहद गंभीर हो गया है। इंसाफ की मांग को लेकर गुस्साए मायके वालों और ग्रामीणों ने शव को बीच सड़क पर रखकर रहरा मार्ग पूरी तरह जाम कर दिया था। इस दौरान उग्र हुई भीड़ ने आरोपियों के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और वहां अग्नि का तांडव मचाते हुए आगजनी की घटना।