Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

मुंबई से दबोचे गए जितेंद्र हत्याकांड के आरोपी, झज्जर पुलिस की सटीक जांच और कड़ी मेहनत से मिली बड़ी सफलता पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशन में सीआईए-2 बहादुरगढ़ की कार्रवाई, एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार राजस्थान में हत्या के मामले में वांछित नाबालिग और विशाल पर था 25-25 हजार रुपये का इनाम, झज्जर पुलिस ने दोनों को दबोचा झज्जर, गौरव गर्ग।पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस ने जितेंद्र हत्याकांड का सफल खुलासा करते हुए एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच और लगातार की गई मेहनत के चलते हत्या के बाद मुंबई में छिपे आरोपियों को खोज निकालकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि 2/3 जून 2026 की मध्यरात्रि को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गांव डिघल निवासी जितेंद्र को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां जितेंद्र मृत अवस्था में पड़ा मिला। मामले में मृतक के भाई सोमवीर निवासी डिघल ने शिकायत देकर बताया कि रात करीब 12 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखने पर उसका बड़ा भाई जितेंद्र, जो मकान के बाहर बने कमरे में सो रहा था, गोली लगने के कारण मृत मिला। शिकायतकर्ता ने गांव के ही एक व्यक्ति एवं उसके साथियों पर संदेह व्यक्त किया। जिस शिकायत के आधार पर थाना दुजाना में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया। सीआईए-2 बहादुरगढ़ प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचनाओं तथा वैज्ञानिक जांच के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया।कड़ी मेहनत और सटीक अनुसंधान के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपांशु उर्फ डाबोदिया निवासी डाबोदा खुर्द तथा विशाल उर्फ हनुमानगढ़िया निवासी गांव कलाना, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई भाग गए थे, जहां वे लगातार अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे। बावजूद इसके झज्जर पुलिस ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और अंततः उन्हें दबोच लिया।जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी विशाल उर्फ हनुमानगढ़िया के विरुद्ध हरियाणा एवं राजस्थान में हत्या, रंगदारी, अवैध हथियार रखने तथा संगठित अपराध से जुड़े छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी दीपांशु उर्फ डाबोदिया के खिलाफ भी हत्या सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीसरे नाबालिग आरोपी पर भी राजस्थान और हरियाणा में गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्तता पाई गई है।विशेष बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी विशाल उर्फ हनुमानगढ़िया तथा नाबालिग आरोपी राजस्थान के एक हत्या के मामले में वांछित चल रहे थे, जिन पर राजस्थान पुलिस द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। झज्जर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के चलते दोनों इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।पुलिस ने नाबालिग आरोपी को न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि दीपांशु और विशाल को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान हत्या की साजिश, हथियारों की व्यवस्था तथा अन्य संभावित सहयोगियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि झज्जर पुलिस अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में नहीं है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है, जिससे कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा की भावना भी बढ़ी है।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 15, 2026

MORE NEWS

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में पुलिस ने कॉलेज छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपियों को न केवल गिरफ्तार किया, बल्कि सरेआम लाठियों से ऐसी पिटाई की कि मनचलों की हिम्मत ही टूट गई!

वीडियो में ये आरोपी नंगे पैर, सड़क किनारे बैठे नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस इसी तरह सख्ती से काम करे, तो छेड़छाड़ जैसी घिनौनी हरकतें अपने आप खत्म हो जाएंगी।

🗣️ जनता की मांग है:

· ऐसी ही कड़ी कार्रवाई हर जिले में हो
· हर मनचले को सबक सिखाया जाए
· महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

#AndhraPradesh #Visakhapatnam #PoliceAction #EveTeasing #MajaAaya #StrictAction #WomenSafety #PublicDemand #ViralVideo

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में पुलिस ने कॉलेज छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपियों को न केवल गिरफ्तार किया, बल्कि सरेआम लाठियों से ऐसी पिटाई की कि मनचलों की हिम्मत ही टूट गई! वीडियो में ये आरोपी नंगे पैर, सड़क किनारे बैठे नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस इसी तरह सख्ती से काम करे, तो छेड़छाड़ जैसी घिनौनी हरकतें अपने आप खत्म हो जाएंगी। 🗣️ जनता की मांग है: · ऐसी ही कड़ी कार्रवाई हर जिले में हो · हर मनचले को सबक सिखाया जाए · महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए #AndhraPradesh #Visakhapatnam #PoliceAction #EveTeasing #MajaAaya #StrictAction #WomenSafety #PublicDemand #ViralVideo

Jhajjar, Jhajjar | Jun 16, 2026

देवास पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश देवास पुलिस ने धार्मिक आयोजनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

देवास पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश देवास पुलिस ने धार्मिक आयोजनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 16, 2026

राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए अवैध घुसपैठियों के विरुद्ध गुरुग्राम पुलिस चला रही मुहिम

क्राइम ब्रांच ने बिना वैध दस्तावेजों के पकड़े 13 अवैध बांग्लादेशी नागरिक

सभी को किया जाएगा डिपोर्ट

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 16 जून । गुरुग्राम पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान एवं सत्यापन के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।जिन व्यक्तियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए जाएंगे अथवा जो भारत में वैध रूप से निवास करने के प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसी कड़ी में हितेश यादव पुलिस उपायुक्त अपराध, गुरुग्राम के नेतृत्व में अपराध शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए गुरुग्राम में स्थित निर्माणाधीन साइट्स/झुग्गियों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी मूल के नागरिकों को चेक करने के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान गुरुग्राम में अलग अलग संदिग्ध कंट्रक्शन साइट्स/झुग्गियों में चेकिंग की गई तथा संदिग्धों को चेक किया गया तथा उनकी नागरिकता सत्यापित की गई। इस सत्यापन के दौरान अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की गई तथा इनके पास बांग्लादेश की नागरिकता के दस्तावेज भी मिले।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त बांग्लादेशी नागरिक कालियागंज बॉर्डर से बांग्लादेशी एजेंस की मदद से अवैध रूप से भारत में घुसे थे तथा यहां पर मजदूर का वेश बना रह रहे थे। उपरोक्त बांग्लादेशी नागरिकों को कानूनी प्रक्रिया के तहत डिपोर्ट किया जाएगा।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों जैसे झुग्गी-झोपड़ियों, कॉलोनियों, किराए के मकानों, औद्योगिक क्षेत्रों तथा होटलों में रह रहे व्यक्तियों के दस्तावेजों एवं पहचान का सत्यापन किया जा रहा है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन जांच की जा रही है।

गुरुग्राम पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध अथवा अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही अपने किराएदारों, घरेलू सहायकों, कर्मचारियों एवं होटल/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं।

यदि आपके आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति रहता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 अथवा निकटतम पुलिस थाना को दें।

गुरुग्राम पुलिस सभी नागरिकों एवं RWA से अपील करती है कि इस अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। आमजन की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभियान जारी रहेगा।

वैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों एवं वैध विदेशी नागरिकों को इस अभियान से घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। अभियान के संबंध में भ्रामक, झूठी अथवा मनगढ़ंत अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए अवैध घुसपैठियों के विरुद्ध गुरुग्राम पुलिस चला रही मुहिम क्राइम ब्रांच ने बिना वैध दस्तावेजों के पकड़े 13 अवैध बांग्लादेशी नागरिक सभी को किया जाएगा डिपोर्ट गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 16 जून । गुरुग्राम पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान एवं सत्यापन के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।जिन व्यक्तियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए जाएंगे अथवा जो भारत में वैध रूप से निवास करने के प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में हितेश यादव पुलिस उपायुक्त अपराध, गुरुग्राम के नेतृत्व में अपराध शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए गुरुग्राम में स्थित निर्माणाधीन साइट्स/झुग्गियों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी मूल के नागरिकों को चेक करने के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान गुरुग्राम में अलग अलग संदिग्ध कंट्रक्शन साइट्स/झुग्गियों में चेकिंग की गई तथा संदिग्धों को चेक किया गया तथा उनकी नागरिकता सत्यापित की गई। इस सत्यापन के दौरान अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की गई तथा इनके पास बांग्लादेश की नागरिकता के दस्तावेज भी मिले। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त बांग्लादेशी नागरिक कालियागंज बॉर्डर से बांग्लादेशी एजेंस की मदद से अवैध रूप से भारत में घुसे थे तथा यहां पर मजदूर का वेश बना रह रहे थे। उपरोक्त बांग्लादेशी नागरिकों को कानूनी प्रक्रिया के तहत डिपोर्ट किया जाएगा। गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों जैसे झुग्गी-झोपड़ियों, कॉलोनियों, किराए के मकानों, औद्योगिक क्षेत्रों तथा होटलों में रह रहे व्यक्तियों के दस्तावेजों एवं पहचान का सत्यापन किया जा रहा है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन जांच की जा रही है। गुरुग्राम पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध अथवा अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही अपने किराएदारों, घरेलू सहायकों, कर्मचारियों एवं होटल/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं। यदि आपके आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति रहता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 अथवा निकटतम पुलिस थाना को दें। गुरुग्राम पुलिस सभी नागरिकों एवं RWA से अपील करती है कि इस अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। आमजन की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभियान जारी रहेगा। वैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों एवं वैध विदेशी नागरिकों को इस अभियान से घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। अभियान के संबंध में भ्रामक, झूठी अथवा मनगढ़ंत अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 16, 2026

सड़क हादसे के बाद युवक ने घबराकर चीला नहर में लगाई । #uttrakhand #rishikesh #caraccident #uttrakhandpolice

सड़क हादसे के बाद युवक ने घबराकर चीला नहर में लगाई । #uttrakhand #rishikesh #caraccident #uttrakhandpolice

Jhajjar, Jhajjar | Jun 16, 2026

गंगा के तेज बहाव में फंसा हरियाणा का युवक — हरिद्वार पुलिस ने बचाई जान! 🌊🙏
हरिद्वार में हाथी पुल के पास गंगा नदी के तेज बहाव में एक हरियाणा निवासी युवक फंस गया। स्थिति अत्यंत खतरनाक थी और हर पल कीमती था।
हरिद्वार पुलिस की रेस्क्यू टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला। साहस, सूझबूझ और मुस्तैदी के साथ टीम ने युवक को गंगा के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते की गई इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और एक अनमोल जिंदगी बच गई।
हरिद्वार पुलिस की रेस्क्यू टीम को सलाम — यही है असली सेवा और मानवता! 🫡
#HaridwarPolice #Rescue #Ganga #UttarakhandPolice #हरिद्वार #गंगा #Haryana #गंगा

गंगा के तेज बहाव में फंसा हरियाणा का युवक — हरिद्वार पुलिस ने बचाई जान! 🌊🙏 हरिद्वार में हाथी पुल के पास गंगा नदी के तेज बहाव में एक हरियाणा निवासी युवक फंस गया। स्थिति अत्यंत खतरनाक थी और हर पल कीमती था। हरिद्वार पुलिस की रेस्क्यू टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला। साहस, सूझबूझ और मुस्तैदी के साथ टीम ने युवक को गंगा के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते की गई इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और एक अनमोल जिंदगी बच गई। हरिद्वार पुलिस की रेस्क्यू टीम को सलाम — यही है असली सेवा और मानवता! 🫡 #HaridwarPolice #Rescue #Ganga #UttarakhandPolice #हरिद्वार #गंगा #Haryana #गंगा

Jhajjar, Jhajjar | Jun 16, 2026