डोमचांच: पंखे से झूलता मिला डोमचांच प्रखंड कार्यालय के कर्मी का शव
डोमचांच प्रखंड कार्यालय में कार्यरत निरंजन कुमार का शव बिहार के नवादा में पंखे से झूलता हुआ पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी के अनुसार मृतक बिहार के नवादा जिले के संकट मोचन मंदिर के पीछे गोपाल नगर का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टिया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है