डोमचांच: अंचल अधिकारी के नोटिस देने के बाद भी नहीं हुआ कोई असर, सड़कों पर गंदा पानी बहने से राहगीरों की बढ़ी परेशानी
मरकच्चो बरियारडीह मुख्य मार्ग पर दरगाह मोहल्ला, बड़ा अखाड़ा और बाजार रोड की सड़कों पर घरों का गंदा पानी बहाया जा रहा है जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में अंचल अधिकारी ने सड़कों पर गंदा पानी बहाने वालों को नोटिस भी दिया लेकिन इसका कोई असर नहीं दिख रहा है।