डोमचांच: पचगावां मोड़ के समीप स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल
नवलशाही थाना क्षेत्र के पंचगावां मोड़ के समीप स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार एक दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई। मृतक की पहचान अजय मोदी उर्फ लालू कुमार मसनोडी के रूप में हुई है। घायल महिला की पहचान रिंकी देवी के रूप में की गई है।