इंदौर: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर अब ड्रोन से रखी जा रही नजर, ड्रोन से बनाए गए कई चालान
Indore, Indore | May 28, 2025 इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नियम तोड़ने वालों पर लगाम कसने के लिए इंदौर यातायात पुलिस ने एक नई तकनीकी पहल की शुरुआत की है। जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने पहली बार ड्रोन की मदद से ट्रैफिक निगरानी करते हुए ट्रिपलिंग और मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाने जैसे नियम उल्लंघनों पर कार्रवाई की। इस दौरान 25 से अधिक चालान काटे गए।