इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र के जीत नगर में करंट लगने से हुई युवक की मौत, मर्ग कायम
Indore, Indore | May 28, 2025 इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवक माता पूजन के कार्यक्रम में शामिल हुआ था तभी हादसे का शिकार हो गया। यह पूरी घटना जीत नगर की है, जहां गैर माता पूजन के कार्यक्रम का आयोजन था। तभी मृतक गौतम चावले ने वहां लगे बिजली के पोल को पकड़ा, वैसे ही वो करंट की चपेट में आ गया। जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।