इंदौर: डीसीपी ने द्वारकापुरी थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच, महिला की शिकायत पर लापरवाही का आरोप
Indore, Indore | May 28, 2025 इंदौर की द्वारकापुरी थाने में महिला की शिकायत पर लापरवाही बरतना टीआई और ड्यूटी अफसर को भारी पड़ गया। जिसमें डीसीपी ऋषिकेश मीना ने थाना प्रभारी राहुल राजपूत को लाइन अटैच कर दिया। वही ड्यूटी पर मौजूद एएसआई रामगोपाल वर्मा के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। मामला एक महिला की घरेलू हिंसा और जान से मारने की धमकी को लेकर की गई शिकायत से जुड़ा है। जिसमें लापरवाही बरती थी।