इंदौर: दुष्कर्मी मोहसिन खान का दोस्त फेजान खान गैंगरेप मामले में अन्नपूर्णा पुलिस द्वारा गिरफ्तार
Indore, Indore | May 28, 2025 इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित ड्रीम ओलंपिक शूटिंग रेंज के संचालक मोहसिन खान के खिलाफ गंभीर आरोपों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अन्नपूर्णा थाने में अब तक मोहसिन के खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें दो छेड़छाड़, एक दुष्कर्म, एक धोखाधड़ी और एक गैंगरेप का मामला शामिल है। इस पूरे मामले में कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं।