चौमूं: चौमूं कस्बे के एक निर्माणाधीन दुकान के गहरे बेसमेंट में असंतुलित होकर सांड गिरने से आसपास के इलाके में मचा हड़कंप
Chomu, Jaipur | May 5, 2026 चौमूं कस्बे में एक दुकान के बेसमेंट में एक सांड गिर गया। इस घटना से इस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना पीए वाले कुएं के पास स्थित एक निर्माणाधीन दुकान में हुई, जहां सांड असंतुलित होकर गहरे बेसमेंट में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तुरंत नगर परिषद की टीम को बुलाकर रेस्क्यू किया गया।