टाटीझरिया: टाटीझरिया पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में
टाटीझरिया पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में। टाटीझरिया पुलिस ने क्षेत्र में फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में टाटीझरिया थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि कोर्रा थाना कांड संख्या 235/2020, जीआर संख्या 725/21 के वारंटी विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया गया है।