बयाना: बयाना में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर फायरिंग, पैर पर लगे छर्रे, खाना खाने के बाद रात में टहल रहा था
बयाना पुलिस सर्किल के गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र के गांव तरसूमा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। किराना दुकान के बाहर खड़े अनिल उर्फ भोला गुर्जर (28) के दोनों पैरों में गोली के छर्रे लगने से वह घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल को बयाना अस्पताल लेकर पहुंचे,