अरवल: राजमार्ग-139 पर पिकअप से 1302 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार
Arwal, Arwal | Apr 22, 2025 मंगलवार दोपहर1:00 राष्ट्रीय राजमार्ग-139 कलेर पुल पर एक पिकअप गाड़ी से 1302.24 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है। मौके पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। मौके पर गाड़ी से एक व्यक्ति कूदकर फरार हो गया।