सिकंंदराबाद: ककोड के वैर गांव में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
ककोड के वैर गांव में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत छात्रों ने एक जागरूकता रैली निकाली। वैर ग्राम प्राथमिक विद्यालय वैर नंबर-1 की प्रधानाध्यापक इंचार्ज अर्चना पाल के नेतृत्व में यह रैली आयोजित की गई।रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर वैर मार्केट और आसपास की गलियों में भ्रमण किया।