तेंदूखेड़ा: तेंदूखेड़ा नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न
तेंदूखेड़ा नगर में गुरुवार की दोपहर 2 बजे विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल जबेरा विधानसभा प्रभारी रमाकांत यादव की विशेष उपस्थिति रही बैठक में समस्त मंडलम के अध्यक्ष पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने चर्चा की गई एवं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया।