अशोक नगर: नाबालिग का अपहरण कर बनाया था हवस का शिकार,दरिंदे को कोर्ट ने सुनाई जिंदगीभर जेल की सजा,10 हजार का जुर्माना
अशोकनगर में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में अदालत ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया है। वर्ष 2022 में दर्ज इस सनसनीखेज मामले में विशेष न्यायालय ने आरोपी दिनेश को दोषी करार देते हुए शेष प्राकृतिक जीवन तक आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया था।