बहराइच: बहराइच जिला जज की अदालत ने हत्या मामले के 5 अभियुक्तों को सुनाया दोषी करार, दी आजीवन कारावास की सजा
दीवानी न्यायालय स्थित जिला जज की अदालत ने वर्ष 1996 में गोली मारकर की गई हत्या मामले में शनिवार को अपना फैसला सुनाते हुए हत्या की घटना को अंजाम देने वाले पांच अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी शुक्रवार शाम को डीजीसी क्रिमिनल गिरीश चंद्र शुक्ला ने दी है। उन्होंने बताया की घटना हुजूरपुर थाना क्षेत्र में 1996 में हुई थी।