बहराइच: दरगाह ज़ियारत करने पहुंची महिला को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर, हादसे में महिला की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर जियारत करने पहुंची महिला को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन में ठोकर मार दिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई है। शनिवार शाम को इस संबंध में जानकारी देते हुए रामसरन ने बताया की उनकी मां टेढ़ी देवी पत्नी अली बहादर उम्र करीब 50 वर्ष अमीनपुर नगरौर की रहने वाली थीं जो दरगाह ज़ियारत करने आयी थीं जहां चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया।