मुंगावली: पाली गांव में 35 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने के बाद उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
सेहराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाली गांव में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे पाली निवासी बुंदेल सिंह उम्र वर्ष 35 वर्ष की करंट लगने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई, उक्त प्रकरण में सेहराई पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है ।