कानपुर: चमनगंज में हुए अग्निकांड के बाद KDA ने दो फैक्ट्रियों को किया सील
चमनगंज में हुए भीषण अग्निकांड में पांच लोगों की मौत के बाद KDA ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे अवैध रूप से चल रही दो फैक्ट्री को सील कर दिया।कम क्षेत्रफल में बने भु खण्ड के बेसमेंट में फैक्ट्री में गोदाम संचालित किया जा रहे थे दोपहर में K DA की टीम मौके पर पहुंची तो हड़कम्प मच गया। जांच के बाद एक बिस्कुट फैक्ट्री वह एक और फैक्ट्री को सील कर दिया गया ।