ब्यौहारी: देवलौंद में रेत चोरी शुरू, एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे उपमुख्यमंत्री
एक दिवसीय दौरे पर उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को देवलौंद पहुंचे थे उसके बाद शनिवार सुबह से रेत की चोरी शुरू हो गई है। पटवारी की हत्या के बाद भी खनन माफिया बे खौफ है सूत्र बताते है कि पुलिस की मिली भगत से बुढ़वा सथनी सहित कई स्थानों से रेत चोरी हो रही है।यह जानकारी स्थानीय लोगों ने मीडिया से शनिवार सुबह 9 बजे साझा की है।