कोटवा: कोटवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरागी टोला में शुक्रवार को वन विभाग ने आयोजित किया पर्यावरण पाठशाला
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरागी टोला कोटवा में शुक्रवार को वन विभाग द्वारा पर्यावरण पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वन विभाग के अधिकारी व शिक्षक छात्र छात्राओं को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की। कहा कि आज के समय मे जल,जंगल,जमीन व जैव विविधता का संरक्षण वर्तमान की समय की मांग है। यह केवल सरकार का दायित्व नही हमारा कर्तव्य है।