नॉट मी बट यू की भावना से गूंजा राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस
.................
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया सेवा का संकल्प
बड़वानी 25 सितम्बर 2026/ पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 बड़वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस उत्साह एवं गरिमा पूर्ण वातावरण में मनाया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षक श्रीमती सुषमा जोशी व श्रीमती माधवी जाधव थी स अतिथियों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियां से अवगत कराया स श्रीमती जोशी ने कहा की सेवा एक दिन का कार्य नहीं बल्कि जीवन जीने की एक शैली है । श्रीमती जाधव ने स्वयं सेवकों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। सुश्री भारती पाटीदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा के लिए बहुत बड़ा पद या हमारे पास बहुत पैसा जरूरी नहीं है, किसी प्यासे को पानी पिलाना, अपने आसपास स्वच्छता रखना, जरूरतमंद की मदद करना पौधा लगाना और उसकी देखभाल करना भी सेवा है, श्रीमती ज्योति भाटिया ने प्रेरणादाई गीत मेहनत हमारा नारा, मेहनत हमारा जीवन, मेहनत से जगमगा दो धरती का सितारा गीत ने स्वयं सेवकों में उत्साह का संचार किया ।
#JansamparkMP
#Badwani
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सेवा स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई एवं छात्रों ने विद्यालय में श्रमदान किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी चंद्रशेखर चटर्जी ने किया स धनकुवर बर्डे, मांगीलाल बघेल, आनंद पुरोहित, संतोष शिंदे, श्यामसुंदर कुशवाह व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित थे।
3 views | Barwani, Madhya Pradesh | Sep 25, 2026