विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ युवाओं ने पेश किया नुक्कड़ नाटक; पाटी, बलवाड़ी और वरला में गूंजा स्वच्छता और जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश
बड़वानी 24 सितमबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटी, ग्राम पंचायत बलवाड़ी एवं वरला में युवाओं द्वारा श्विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। नाटक के माध्यम से युवाओं ने सरल और प्रभावी तरीके से यह संदेश दिया कि देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है और योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को अपने अधिकारों व उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक होना चाहिए। स्थानीय ग्रामीणों ने इस अनूठी पहल की भरपूर सराहना की
8 views | Barwani, Madhya Pradesh | Sep 24, 2026