पिछड़ा वर्ग विभाग के बालक एवं कन्या छात्रावासों में मेस का हुआ शुभारंभ
बड़वानी 24 सितम्बर 2026/पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक एवं कन्या छात्रावास में गुरुवार को माननीय मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मेस सुविधा का शुभारंभ किया गया।
शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास बड़वानी में आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, श्री अजय कानूनगो, श्री भगवतीप्रसाद शिन्दे, श्री जितेन्द्र निकुम, श्री विकास यादव, श्री शुभम पांडे तथा श्री अंकित मुकाती उपस्थित थे।
इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग विभाग के कर्मचारी, श्रीमती मेघा मेहता,श्री सुनील चौहान, श्री विशाल पुरोहित एवं श्री राम सोलकी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री नानूराम यादव अधीक्षक, पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास बड़वानी द्वारा तथा आभार श्री टी.एस. डुडवे ,सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग विभाग बड़वानी द्वारा किया गया।
12 views | Barwani, Madhya Pradesh | Sep 24, 2026