अलवर: अलवर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, महिला जेसीबी पर चढ़ी, हंगामा
Alwar, Alwar | Jun 15, 2026 अलवर। बस स्टैंड के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची यूआईटी-नगर निगम की संयुक्त टीम के सामने सोमवार को हंगामा हो गया। कार्रवाई के दौरान एक महिला चलती जेसीबी के बोनट पर चढ़ गई और ड्राइवर की टी-शर्ट पकड़कर खींचने लगी। भीड़ ने हूटिंग की, कुछ लोगों ने पत्थर भी फेंके। महिला के विरोध के बीच ड्राइवर जेसीबी ले भागा।