ब्यावर: ब्यावर में हिन्दू सेवा मंडल का अधिवेशन सम्पन्न हुआ
Beawar, Ajmer | Sep 7, 2026 ब्यावर. हिन्दू सेवा मंडल का वार्षिक अधिवेशन रविवार को लाइब्रेरी हॉल में हुआ। मंत्री भंवरलाल ओस्तवाल ने प्रगति रिपोर्ट और कोषाध्यक्ष सत्यनारायण असावा ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा। 2026-27 के लिए मनीष व्यास को ऑडिटर नियुक्त किया गया। इस दौरान नवसदस्य पुष्पेंद्र कुमावत व संजय घीया का स्वागत किया गया।