राजमहल: कन्हैयास्थान: राजमहल थाना पुलिस ने एक प्राथमिकी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हैयास्थान गांव से राजमहल पुलिस ने छापेमारी कर एक प्राथमिकी आरोपित हीरा लाल मंडल को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने रविवार की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे बताया कि थाना कांड संख्या 88/26 के आरोपित हीरालाल मंडल को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।