निचार: फांचा पंचायत का नंती-टिक्कर क्षेत्र सड़क सेवा से वंचित, बागवानों को भारी परेशानी
Nichar, Kinnaur | Sep 10, 2026 फांचा पंचायत के नंती-टिक्कर क्षेत्र में सड़क सुविधा न होने से 400 से अधिक आबादी के बागवानों को सेब की ढुलाई में भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। पैदल सेब बाग से सड़क तक ले जाने के लिए मजदूरों को 110 रुपये प्रति क्रेट देने पड़ रहे हैं, जिससे मध्यम और छोटे बागवानों की आमदनी प्रभावित हो रही है।