कुरावली: बिछवा पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए सोने-चांदी के जेवर, नकदी और फोन, तीन साथी फरार
बिछवा पुलिस ने क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल फोन सहित चोरी का अन्य सामान बरामद किया है। इस मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।