कुंदा: सिमरिया में शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं, सड़क हादसे में बाराती युवक की दर्दनाक मौत
Kunda, Chatra | Apr 22, 2026 एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बारात में शामिल एक युवक की तेज रफ्तार कोयला लदे वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। हजारीबाग जिले के खपरियावा गांव से सिमरिया के बनासाड़ी गांव में बारात आई थी। मंगलवार देर रात बाराती सड़क पार कर गांव की ओर जा