आज नगर पंचायत बनकटी के वार्ड नंबर 3 कृष्णा नगर देईसाड़
में लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग पर भव्य #मैरज_हाल निर्माण कार्य का शुभारंभ विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान राजा राम चौधरी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इं. Arvind Pal के संयोजन में भूमि पूजन संपन्न हुआ।