कैराना: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के एक नेता पर बेटे की शादी में सरकारी कोष से खर्च करने का लगाया आरोप, SDM को दिया ज्ञापन
Kairana, Shamli | Jul 18, 2024 कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद एडवोकेट के नेतृत्व में कैराना तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है। उनका आरोप है कि कश्मीर के एक नेता ने अपने बेटे की शादी में सरकारी कोष से दस लाख 71 हजार 605 रुपये खर्च किए हैं। इसे उन्होंने शर्मसार और जनता के साथ अन्याय करार दिया है।