कैराना: दस मोहर्रम के मौके पर नगर के मोहल्ला अंसारियान से निकाला गया ताजिया जुलूस, फोर्स रहा तैनात
Kairana, Shamli | Jul 17, 2024 बुधवार को दस मोहर्रम के मौके पर हजरत इमाम हुसैन व कर्बला के 72 जानिसारों की याद में कैराना नगर के मोहल्ला अंसारियान स्थित छोटे इमामबाड़े से ताजिया जुलूस निकाला गया। इस दौरान शिया समाज के लोगों ने जंजीरों आदि से खुद को लहूलुहान कर लिया। नगर में विभिन्न मार्गों से यह जुलूस निकाला गया। वहीं, सुरक्षा को लेकर फोर्स तैनात रहा।