कैराना: पावटीकलां गांव में स्कूल के लिए गया छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
Kairana, Shamli | Jul 18, 2024 गांव पावटीकलां निवासी नीरज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका 15 वर्षीय पुत्र विशाल घर से गांव में ही स्थित स्कूल के लिए गया था। जब छात्र स्कूल नहीं पहुंचा, तो शिक्षक ने इसकी जानकारी उसे फोन पर दी। इसके बाद उसने अपने बेटे को काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।