कैराना: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर के मुख्य मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने में जुटा नगरपालिका प्रशासन
Kairana, Shamli | Jul 18, 2024 कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसे लेकर पुलिस-प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। उच्चाधिकारियों की ओर से संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। इसी के चलते कैराना नगरपालिका प्रशासन की ओर से नगर के मुख्य मार्ग पर डिवाइडर पर प्रकाश की व्यवस्था को दुरुस्त कराने का कार्य कराया जा रहा है।