भीलवाड़ा: ट्रांसपोर्ट नगर में दूध के खाली टैंकर की केबिन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, बड़ी मशक्कत से आग पर पाया गया काबू
भीलवाड़ा के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब रिपेयरिंग के लिए खड़े दूध के एक खाली टैंकर के केबिन में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा केबिन जलकर खाक हो गया ।घटना की सूचना कर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची, और दमकलकर्मियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।