नजीबाबाद: किरतपुर में युवक का गला काटकर भागा बाइक सवार, युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
13 अगस्त को 5:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक थाना किरतपुर क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसका गला काटने का मामला सामने आया है। घायल युवक को पुलिस ने गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित के पिता ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।