बैतूल नगर: कुमारिया गांव: ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे, नलजल योजना का लाभ नहीं मिल रहा, पंचायत बेखबर
गुरुवार दोपहर 3:00 बजे के लगभग कुम्हारिया गांव के ग्रामीण कलेक्टर के पास पहुंचे जहां पर उन्होंने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि पंचायत में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है कई महीनो से इस भीषण गर्मी में बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं ना तो नल जल योजना का लाभ मिल रहा है और नहीं पानी।